सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना युवक को पड़ा महंगा, जेल

राघोपुर : राघोपुर में लॉक डाउन के दौरान कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना व भड़काऊ पोस्ट डालना महंगा पड़ गया. पुलिस ने उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार जुड़ावनपुर थाना के जुड़ावनपुर करारी निवासी भोला कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर कोरोना […]

राघोपुर : राघोपुर में लॉक डाउन के दौरान कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना व भड़काऊ पोस्ट डालना महंगा पड़ गया. पुलिस ने उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार जुड़ावनपुर थाना के जुड़ावनपुर करारी निवासी भोला कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर कई भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट डाले थे. वह अपने पोस्ट के माध्यम से कुछ लोगों को टारगेट कर रहा था.

साथ ही कोरोना संक्रमण फैलने के लिए उन्हें जिम्मेवार बता रहा था तथा उनके साथ मारपीट के लिए लोगों को उकसा रहा रहा था. सोशल मीडिया पर डाले जा रहे भड़काऊ पोस्ट व अफवाह फैलाने की जानकारी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गयी. पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार व पुलिस जवानों ने बीते शुक्रवार की रात आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि जेल भेजे गये युवक के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है. वह मानसिक संतुलन खो बैठा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >