Hajipur News : बेलसर में डीएम ने किसानों से किया संवाद, जानी उनकी समस्या व खेती के नवाचार को

Hajipur News : पटेढ़ी बेलसर प्रखंड की मनोरा पंचायत में डीएम यशपाल मीणा ने खेतों का भ्रमण कर किसानों से खेती- किसानी की जानकारी ली.

हाजीपुर. पटेढ़ी बेलसर प्रखंड की मनोरा पंचायत में डीएम यशपाल मीणा ने खेतों का भ्रमण कर किसानों से खेती- किसानी की जानकारी ली. इस दौरान उनके साथ एसपी ललित मोहन शर्मा तथा डीडीसी कुंदन कुमार भी मौजूद थे. डीएम ने मनोरा में कुछ प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद भी किया. उन्होंने किसानों को बहु फसल खेती पर जोर देने को कहा. इससे एक ही जमीन पर एक ही मौसम में दो या दो से ज्यादा फसलें उगाई जा सकती हैं. उन्होंने ड्रैगन फ्रूट्स, पाइनएप्पल, स्ट्राबेरी की खेती भी करने को कहा. डीएम ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की भी जानकारी दी. इस दौरान कई किसानों ने डीएम से नीलगाय से खेती को हो रहे नुकसान के बारे में बताया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा. प्रगतिशील किसान सीता देवी ने अपने गेंदा फूल की खेती के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि दीपावली में 10 कट्ठा जमीन पर गेंदा फूल का पौधा लगाया था. इससे अभी तक 60 हजार रुपये की आमदनी हो चुकी है. उसने बताया कि वह दो तल्ला खेती (इंटर क्रॉपिंग) भी करती हैं. पहले लेवल पर परवल और दूसरे लेवल पर मिर्चा, धनिया आदि का पौधा लगाती है. वह मधुमक्खी पालन भी करती है. डीएम ने अन्य किसानों को भी इस तरह से नवाचार के साथ खेती करने और किसी भी समस्या के आने पर वे स्थानीय पदाधिकारी से मिलने की बात कही. कहा कि जरूरत पड़ने पर वे उनसे भी बेहिचक संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >