hajipur news. पीएम आवास योजना के पांच लाभुकों को डीएम ने सौंपी घर की चाबी

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीएम ने आवास योजना की प्रथम किस्त राशि का किया एकमुश्त भुगतान, जिले के 14120 लाभुकों को मिली प्रथम किस्त की राशि

हाजीपुर. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अतिरिक्त लक्ष्य के विरुद्ध स्वीकृत आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम बुधवार को राज्य और जिलास्तर पर आयोजित किया गया. इस दौरान लाभार्थियों को प्रथम किस्त की सहायता राशि प्रदान की गयी. साथ ही आवास निर्माण पूर्ण कर चुके लाभुकों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गयी. राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों को एकमुश्त प्रथम किस्त (40 हजार रुपये प्रति प्रति लाभार्थी) की सहायता राशि का भुगतान किया. हाजीपुर समाहरणालय सभाकक्ष में इस कार्यक्रम की वेबकास्टिंग की गयी. इसके माध्यम से 14120 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत एकमुश्त प्रथम किस्त की सहायता राशि का भुगतान किया गया. जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम यशपाल मीणा, एडीएम विनोद कुमार सिंह और डीडीसी ने हाजीपुर प्रखंड के पांच लाभुकों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का स्वीकृति पत्र तथा पांच लाभुकों को गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत प्रतीकात्मक चाबी सौंपी. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त अतिरिक्त लक्ष्य के विरुद्ध हाजीपुर प्रखंड के पांच लाभुकों बेबी देवी, मतीवा देवी, नागेंद्र तिवारी, इंदु देवी और ललिता देवी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवास निर्माण पूर्ण कर चुके पांच लाभुकों शर्मिला देवी, बिरेंद्र सिंह, उर्मिला देवी, अनिता देवी और बेबी देवी को गृह प्रवेश के तहत प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गयी. साथ ही, प्राप्त प्रथम किस्त की राशि से 100 दिनों के अंदर आवास का निर्माण पूरा कराने की अपील की गयी, ताकि अन्य दो किस्तों की सहयोग राशि विमुक्त की जा सके. मौके पर लाभुकों को दलालों व बिचौलियों से सावधान रहने के लिए भी सचेत किया गया. इस दौरान सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, निदेशक (राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम), जिला विकास पदाधिकारी एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >