Hajipur News : वैशाली जिले के देसरी देसरी निवासी प्रियरंजन जायसवाल के पुत्री प्रकृति जायसवाल का का चयन अंडर 19 गर्ल्स वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है. यह जानकारी देते हुए अवनीश जायसवाल ने बताया कि प्रकृति का चयन अंडर 19 गर्ल्स वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के लिए हुआ है. जिसमें वह कनाडा की ओर से क्रिकेट मैच खेलेगी. उनके दादा प्रफुल्ल जायसवाल देसरी निवासी है. जो राउरकेला में नौकरी करने वर्ष 1980 में चले गए थे. जहां से प्रकृति जायसवाल अमेरिका और कनाडा चली गई. जहां वह अपनी पढ़ाई की है. प्रकृति जायसवाल आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप अमेरिका क्वालिफाइंग 7-17 अगस्त, 2026 तक ग्रैंड कैमन, कैमन द्वीप समूह के जिमी पॉवेल ओवल में आयोजित हो रहा है. प्रकृति इस टूर्नामेंट में भाग लेगी. इस टूर्नामेंट में अमेरिका, कनाडा, अर्जेंटीना और अमेरिका नेक्स्टजेन एक्स आई के उभरते हुए युवा एथलीट विश्व मंच पर जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे है. इससे पहले प्रकृति जायसवाल ने कई मैचों में अपनी सफलता के परचम लहरा चुकी है.
देसरी की प्रकृति का अंडर-19 गर्ल्स वर्ल्ड कप के लिए चयन, कनाडा की ओर से खेलेगी क्रिकेट

चयनित टीम के साथ रवाना होते प्रकृति जायसवाल | Prabhat Khabar Network
Copied link
देसरी, वैशाली की प्रतिभाशाली बेटी प्रकृति जायसवाल का अंडर-19 गर्ल्स वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है. यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उन्हें कनाडा की ओर से खेलने का अवसर दिलाएगी. इस युवा खिलाड़ी ने पहले भी कई मैचों में अपना लोहा मनवाया है.