वैशाली: देसरी में पुलिस को देख शराब छोड़कर फरार हुआ कारोबारी, 56 लीटर देशी शराब बरामद

हाजीपुर के देसरी थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती के दौरान एक बाइक सवार शराब तस्कर पुलिस को देखते ही 56 लीटर देशी शराब से भरा बोरा फेंककर फरार हो गया. पुलिस तस्कर की पहचान में जुटी है.

Hajipur News: देसरी थाना क्षेत्र के जफराबाद और उफरौल गांव की सीमा पर पुलिस ने 56 लीटर देशी शराब बरामद की है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान बाइक सवार एक शराब कारोबारी पुलिस वाहन को देखते ही शराब से भरा बोरा फेंककर फरार हो गया.

पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान जैसे ही बाइक सवार कारोबारी की नजर पुलिस वाहन पर पड़ी, वह शराब से भरा बोरा सड़क किनारे फेंककर एसपीएस कॉलेज से सहरिया जाने वाली सड़क की ओर भाग निकला. पुलिस ने मौके से बोरे को जब्त कर उसकी तलाशी ली, जिसमें कुल 56 लीटर देशी शराब बरामद हुई.

कारोबारी की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि फरार शराब कारोबारी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manohar kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >