hajipur news. एनएच 139 डब्ल्यू फोरलेन निर्माण के लिए रास्ता साफ

सोमवार को हटाये गये 89 स्ट्रक्चर, हरपुर बसंत और बसाढ गांव के पास बच गये हैं कुछ स्ट्रक्चर, आज से हटने लगेगा मलबा

हाजीपुर. जिला से गुजरने वाला एनएच 139 डब्लू फोरलेन पथ बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. सोमवार के दिन तक कुल 89 स्ट्रक्चर हटाए जा चुके हैं, कुछ थोड़ा स्ट्रक्चर और बच गए हैं, जिन्हें जल्द ही हटा दिया जाएगा. हरपुर बसंत और बसाढ गांव के पास कुछ स्ट्रक्चर बच गए हैं, जिन्हें नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है. बताया जाता है कि एनएच, 139 डब्लू के निर्माण में बाकरपुर-मानिकपुर रोड सेक्शन में बाधक बने भवनों, शेड ,पोल्ट्री फार्म आदि कुल 89 स्ट्रक्चर को हटा दिया गया. स्ट्रक्चर हटाने को लेकर लगातार तीन दिनों से अभियान चलाया जा रहा है. यहां अभियान चला कर इन स्ट्रक्चर को हटाया जा रहा है. हटाए गए स्ट्रक्चर में कई मकान, शेड और पोल्ट्री फार्म थे. मालूम हो कि बुधवार से डीएम यशपाल मीणा और एसपी ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा है. स्ट्रक्चर हटाए जाने के बाद यहां ढेर सारा मलवा जमा हो गया है, जिसे मंगलवार के दिन से हटाया जाना शुरू कर दिया जाएगा. एनएच 139 डब्ल्यू फोरलेन के बन जाने के बाद हाजीपुर में जाम से काफी राहत मिलेगी और यात्रा सुगम हो जाएगा, दूरी भी काफी कम हो जाएगी. एनएच 139 डब्लू के बन जाने के बाद पर्यटकों के लिए पटना से वैशाली पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा. यह एनएच वैशाली में निर्माणाधीन 72 एकड़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्तूप के बगल से गुजरेगी, इसलिए भी पर्यटकों का यहां आना आसान हो जाएगा. एनएच निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है और मुआवजे का भुगतान भी हो चुका है. सोमवार को दिन भर चले पूरे अभियान के दौरान हाजीपुर के एसडीएम राम बाबू बैठा के साथ कई मजिस्ट्रेट शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >