hajipur news. वाहन चेकिंग अभियान में काटा गया 1.85 लाख का चालान

बुधवार को अपराध नियंत्रण के लिए हाजीपुर, बिदुपुर, महुआ लालगंज, सहित कई ग्रामीण इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

हाजीपुर. जिले में अपराध नियंत्रण व शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग के साथ-साथ रात में हो रही पुलिस गश्ती में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. बुधवार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अपराध नियंत्रण को लेकर हाजीपुर, बिदुपुर, महुआ लालगंज, सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. यातायात प्रभारी अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शहर के रामाशीष चौक, पुरानी गंडक पुल सहित अन्य जगहों के पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट सहित वाहनों का कागजात की जांच की गयी. इस दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते पकड़े गये. पकड़े गये वाहन चालकों का चालान काटा गया. इस दौरान शहर व ग्रामीण इलाकों में चलाये गये वाहन चेकिंग के दौरान एक लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHEKHAR SHUKLA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >