hajipur news. किशोरी की हत्या के आरोपित भाई को पुलिस ने दबोचा

काजीपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चपुता गांव में 10 मार्च को एक किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया था, ऑनर किलिंग के इस मामले में पुलिस किशोरी के एक भाई व बहनोई को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है

हाजीपुर. काजीपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चपुता गांव में 10 मार्च को एक किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया था. इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में मृतका के एक और भाई को रविवार के दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ऑनर किलिंग के इस मामले में पुलिस किशोरी के एक भाई व बहनोई को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि चपुता गांव के चंवर स्थित पाटिल्ही पोखर से एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया गया था. पहचान नहीं होने पर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर किशोरी की पहचान जंदाहा थाना के कमालपुर गांव निवासी महेंद्र पासवान की 14 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में हुई थी. जानकारी मिली कि घटना वाले दिन मृतका के घर में श्राद्ध कार्यक्रम था. देर रात आठ बजे के करीब उसके भाई व बहनोई किशोरी को डाॅक्टर के पास ले जाने का बहाना बनाकर घर से निकले थे. पुलिस ने किशोरी के भाई बिरजू पासवान और बहनोई विरेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर थाना लाकर जब सख्ती से पूछताछ की तो बिरजू ने बताया कि हत्या के बाद पूरी रात शव को इधर-उधर रखने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए अहले सुबह दोनों ने मिलकर शव को पाटिल्ही पोखर मे फेंक दिया और भाग निकले थे. मामले में पुलिस को मृतका के एक और भाई वीरचंद पासवान की संलिप्तता मिली, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHEKHAR SHUKLA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >