hajipur news. चारा लाने गये किशोर की नदी में डूबने से मौत

टुन्नू कुमार केवला घाट बालू के टीले पर पशु चारा काटने गया था, इसी दौरान शराब भट्ठी ध्वस्त करने गयी पुलिस को देखते ही किशोर भगाने के क्रम में गंगा नदी में डूब गया

राघोपुर. रूस्तमपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत के केवला घाट पर बीते बुधवार को गंगा नदी में डूबे किशोर का शव एसडीआरएफ टीम ने ग्यासपुर घाट किनारे से बरामद कर लिया है. इसकी जानकारी मिलते ही रूस्तमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है. मृतक बहरामपुर पंचायत के मदहा गांव निवासी विजय राय के 15 वर्षीय पुत्र टुन्नू कुमार बताया गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के संबंध में बताया गया कि बीते बुधवार की सुबह टुन्नू कुमार केवला घाट बालू के टीले पर पशु चारा काटने गया था. इसी दौरान शराब भट्टी ध्वस्त करने गई पुलिस को देखते ही किशोर भगाने के क्रम में गंगा नदी में डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जुट गये. घटना की जानकारी पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को दी. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव की काफी खोजबीन की, लेकिन बुधवार की शाम तक शव नहीं मिला. गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ टीम ने शव की खोजबीन के लिए नदी में किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया. खोजबीन के दौरान गयासपुर घाट किनारे से किशोर का शव बरामद किया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते बुधवार को गंगा नदी में डूबे किशोर का शव गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक के पिता विजय राय के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >