hajipur news. पेड़ में बाइक टकराने से किशोर की गयी जान

बरांटी थाना क्षेत्र के तितरा कंसारा पोखर के पास हुई घटना, शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही घर ले गये परिजन

हाजीपुर/राजापाकर . बरांटी थाना क्षेत्र के कोआरी चौक से भुइयां स्थान जाने वाले मार्ग पर तितरा कंसारा पोखर के पास एक बाइक सवार किशोर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया. मौके पर मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी़ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बिदुपुर स्टेशन निवासी ओमप्रकाश केसरी के 17 वर्षीय पुत्र अनिक कुमार के रूप में हुई. किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल पहुंचे परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही घर ले गये. जानकारी के अनुसार, बिदुपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक निवासी अनिक कुमार शनिवार दोपहर घर से बाइक लेकर भुइयां स्थान की ओर जा रहा था. इसी दौरान तितरा कंसारा पोखर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को अस्पताल भिजवाया. घायल के साथ मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस किशोर को अस्पताल ला रही थी, लेकिन पासवान चौक के पास जाम में फंसने के कारण उसकी मौत हो गयी. लोगों का आरोप है कि यदि उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता, तो जान बच सकती थी. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां किशोर को मृत देखकर वे दहाड़ मारकर रोने लगे.

सिलीगुड़ी में पढ़ाई करता था अनिक

परिजनों ने बताया कि अनिक सिलीगुड़ी में रहकर पढ़ाई कर रहा था. होली की छुट्टी मिलने के बाद वह दो-तीन दिन पहले ही घर आया था. वह दो भाइयों में छोटा था. घर से निकलते समय उसने कहा था कि वह किसी से मिलकर थोड़ी देर में वापस आ जायेगा. घर से निकलने के करीब दो घंटे बाद परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली. सदर अस्पताल पहुंचे परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये और बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >