सरकारी गाड़ी से टच… फिर युवक पर थप्पड़ों की बरसात, बिहार के BDO का वीडियो वायरल

Bihar News: वैशाली के महनार में तैनात एक BDO के थप्पड़बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामूली गाड़ी टच होने के बाद युवक को सड़क पर पीटने का आरोप है. वीडियो में युवक माफी मांगते और पैर पकड़ते दिख रहा है.

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के महनार में तैनात एक बीडीओ का कथित थप्पड़बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क किनारे हंगामे का दृश्य दिख रहा है. मौके पर लोग जुटे हुए हैं. बीच में एक युवक है और उसके सामने सरकारी अधिकारी.

मामूली टच, बड़ा तमाशा

बताया जा रहा है कि बीडीओ की सरकारी गाड़ी को एक कार ने हल्का सा टच कर दिया. टक्कर गंभीर नहीं थी. गाड़ी को खास नुकसान भी नहीं हुआ. लेकिन विवाद यहीं से भड़क गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, अधिकारी गाड़ी से उतरे और युवक पर भड़क गए.

सड़क पर थप्पड़, कैमरे में कैद

वीडियो में दिखता है कि अधिकारी युवक को थप्पड़ मार रहे हैं. आसपास खड़े लोग चुपचाप देख रहे हैं. कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश भी करते नजर आते हैं. लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना रहता है. पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा युवक

सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब सामने आता है जब युवक अधिकारी के पैर पकड़ लेता है. वह माफी मांगता है. छोड़ देने की गुहार लगाता है. उसकी आवाज कांपती है. लेकिन अधिकारी का गुस्सा कम होता नहीं दिख रहा. यह दृश्य लोगों को झकझोर रहा है.

कार्रवाई की मांग

घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह मामला लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना है. लोग जांच की मांग कर रहे हैं.

अररिया में एडीएम ने डॉक्टर को मारा था थप्पड़

ऐसा ही एक वीडियो कुछ दिन पहले अररिया से भी वायरल हुआ था. जहां जांच के दौरान एडीएम ने एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना के विरोध में जिले के सभी प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे. प्रशासन और चिकित्सकों के बीच टकराव से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई थी. जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

Also Read: ADM के थप्पड़ का वीडियो वायरल, अररिया में बवाल, हड़ताल पर गए प्राइवेट डॉक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >