Bihar News: नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले पांच साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, पुलिस की जांच में मिले अहम साक्ष्य

Bihar News: नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले पांच साइबर फ्रॉड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Bihar News: हाजीपुर में नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले पांच साइबर फ्रॉड को महुआ थाना के नारंगी उर्फ मारगी गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड, बाइक, कार व मादक पदार्थ बरामद हुए हैं. यह जानकारी रविवार को महुआ एसडीपीओ दुर्गाशक्ति ने मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मारगी गांव की एक दुकान में कुछ साइबर फ्रॉड नशा करते कर रहे हैं. इसकी सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस ने मारगी गांव में प्रमोद कुमार की दुकान में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली. तलाशी के क्रम में उन लोगों के पास से मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड, बाइक, कार व मादक पदार्थ बरामद किये गये. सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

कंपनी का मैनेजर व सुपरवाइजर बता देते थे नौकरी का झांसा

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये सभी खुद को कंपनी का मैनेजर और सुपरवाइजर बताकर लोगों को नौकरी का झांसा देते थे. साथ ही बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़��� कर पैसे ऐंठते थे. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की जांच की तो लेन-देन से जुड़े अहम साक्ष्य मिले.

इन साइबर फ्रॉडों की हुई गिरफ्तारी

  • दिलकश रजा, पिता-मुशर्रफ इकबाल, पिरोई, थाना-गोरौल.
  • मोद कुमार सिंह, पिता-स्व जिमदार सिंह, मारगी, थाना महुआ.
  • विकास कुमार, पिता-रामनाथ सिंह, मधौल, थाना-महुआ.
  • रोहन कुमार, पिता-संजय सिंह, मारगी, थाना-महुआ.
  • अखिलेश कुमार, पिता-सुचिंद्र राम, मारगी, थाना-महुआ.

बरामद सामग्री

  • मोबाइल फोन 5
  • फर्जी सिम कार्ड 12
  • मादक पदार्थ (कोटा) – 24 डिब्बे
  • खाली डिब्बा – 60

Also Read: Bihar Crime: पटना में तीन भाइयों ने मिलकर युवक को बनाया बंधक, जबरन 75 हजार रुपये करवाए ऑनलाइन ट्रांसफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >