तिरहुत विधान परिषद शिक्षक प्रत्याशी भूषण झा का कॉलेज परिसर में सम्मान

Hajipur News : कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भूषण झा ने शिक्षकों से सहयोग की अपील की

Hajipur News (नीरज कुमार) : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत स्थित संत महंत रवींद्र दास ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज परिसर में तिरहुत विधान परिषद क्षेत्र से शिक्षक उम्मीदवार भूषण झा का महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों ने फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य राज किशोर प्रसाद एवं शिक्षकों ने अंगवस्त्र एवं बुके देकर उनका स्वागत किया .कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में शिक्षकों एवं कर्मियों की मौजूदगी रही.

शिक्षकों को भूषण झा ने किया संबोधित

मौके पर भूषण झा ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं एवं अधिकारों की आवाज को सदन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने आगामी विधान परिषद चुनाव में प्रथम वरीयता का मत देकर समर्थन करने की अपील की. कार्यक्रम में शिक्षक इंद्रजीत कुमार, रेखा कुमारी, बसकीत कुमार, विनोद कुमार, रणधीर कुमार सिन्हा सहित दर्जनों शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read : वैशाली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >