हाजीपुर में बाया नदी के स्लूइस गेट के पास पानी का रिसाव, विभाग ने तत्काल कराया दुरुस्त

हाजीपुर के महनार प्रखंड में बाया नदी के स्लूइस गेट के पास हुए पानी के रिसाव को जल निस्सरण प्रमंडल की टीम ने तुरंत ठीक कर दिया. रिसाव को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए और स्थल को सुरक्षित किया गया.

हाजीपुर के महनार प्रखंड की समरस्तपुर पंचायत में बाया नदी के किलोमीटर 92.80 पर स्थित बाजिदपुर एंटी फ्लड स्लूइस गेट के समीप पानी के रिसाव की सूचना मिली. सूचना मिलते ही जल निस्सरण प्रमंडल, हाजीपुर की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बाढ़ संघर्षात्मक कार्य शुरू कराया.

रिसाव को रोकने के लिए पॉलिथीन शीट और लोकल सैंड से भरे बैग का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद पानी का रिसाव पूरी तरह बंद कर दिया गया. स्थल को भी सुरक्षित कर लिया गया.

24 घंटे निगरानी के लिए कर्मियों की तैनाती

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अब उक्त स्थल पर 24×7 प्रतिनियुक्ति और निगरानी की व्यवस्था की गयी है. रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसके लिए नियमित नाइट पेट्रोलिंग के साथ लगातार निगरानी की जा रही है.

गंगा-गंडक का घट रहा जलस्तर, फिर भी हाजीपुर के 6 प्रखंड और 2 नगर निकाय बाढ़ से प्रभावित; राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी

आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने का निर्देश

संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है. किसी भी तरह की आपात स्थिति सामने आने पर इसकी सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को देने को कहा गया है.

फिलहाल स्थिति सामान्य और सुरक्षित

प्रशासन के अनुसार वर्तमान में स्थल की स्थिति सामान्य और सुरक्षित है. पानी के रिसाव को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है. इसके बावजूद किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए मौके पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

Power Supply: हाजीपुर में 33 केवी राघोपुर लाइन पर बाढ़ के कारण बढ़ा खतरा, रात 12 से सुबह 3 बजे तक ही रहेगी बिजली आपूर्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >