हाजीपुर: चुनावी ड्यूटी के वाहनों का भुगतान नहीं मिलने पर वाहन मालिकों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

गोरौल में चुनावी कार्य में लगाए गए वाहनों का भुगतान महीनों बाद भी न मिलने से वाहन मालिक और चालक नाराज हैं. उन्होंने सरकार और प्रशासन से बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है. यदि 15 दिनों में भुगतान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं.

Hajipur News : गोरौल विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी कार्य में लगाए गए वाहनों का भुगतान कई महीने बाद भी नहीं होने से नाराज वाहन मालिकों और चालकों ने गुरुवार को गोरौल प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. उन्होंने सरकार और प्रशासन से बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की.

चुनाव के बाद एक सप्ताह में भुगतान का मिला था आश्वासन

प्रदर्शन कर रहे आकाश कुमार, अंसार अहमद, राम बाबू कुमार, पाचु कुमार, मंजय कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य वाहन मालिकों और चालकों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सरकारी आदेश पर अपनी बोलेरो, पिकअप समेत अन्य वाहन चुनाव ड्यूटी में उपलब्ध कराए थे. उस समय अधिकारियों ने चुनाव समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर किराये का भुगतान करने का आश्वासन दिया था.

कई महीने बाद भी नहीं मिला भुगतान

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चुनाव समाप्त हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक वाहन किराये का भुगतान नहीं किया गया है. इससे वाहन मालिकों और चालकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि वाहन ऋण की किस्त, बीमा और अन्य खर्चों का भुगतान करना मुश्किल हो गया है.

15 दिनों में भुगतान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

वाहन मालिकों ने प्रशासन से अविलंब बकाया राशि जारी करने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो वे दोबारा उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार झा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >