हाजीपुर के अधिवक्ता अमर कुमार गुड्डू बने लोजपा (पारस) विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी अध्यक्ष पशुपति पारस के निर्देश पर हुआ चयन

RLJP Hajipur : हाजीपुर सिविल कोर्ट के युवा अधिवक्ता अमर कुमार गुड्डू को लोक जनशक्ति पार्टी (पारस) के विधिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. उनके मनोनयन से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है और उन्होंने कई उम्मीदें जताई हैं.

RLJP Hajipur : हाजीपुर सिविल कोर्ट के युवा अधिवक्ता अमर कुमार गुड्डू को लोक जनशक्ति पार्टी (पारस) के विधिक प्रकोष्ठ (लीगल सेल) का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह ने उनके मनोनयन की घोषणा की.

लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं अमर कुमार गुड्डू

अमर कुमार गुड्डू लंबे समय से पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं में शामिल रहे हैं. उनकी संगठन के प्रति सक्रियता और योगदान को देखते हुए पूर्व में तत्कालीन हाजीपुर सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने उन्हें सांसद प्रतिनिधि भी मनोनीत किया था. उस दायित्व का सफल निर्वहन करने पर उनकी सराहना की गई थी. पार्टी ने इसी कार्यशैली को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें विधिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

अधिवक्ताओं ने जताई खुशी

मनोनयन की घोषणा के बाद हाजीपुर सिविल कोर्ट, मुजफ्फरपुर, छपरा और पटना हाई कोर्ट से जुड़े अधिवक्ताओं ने अमर कुमार गुड्डू को बधाई दी. अधिवक्ताओं ने कहा कि अमर कुमार गुड्डू हमेशा अधिवक्ताओं के हितों और कल्याण से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की दिशा में उनकी पहल महत्वपूर्ण साबित होगी.

फूल-मालाओं और मिठाई से किया स्वागत

हाजीपुर में अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला विधिक संघ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश रंजन, अधिवक्ता संजीव कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद सिंह, कुमार शिवरंजन, सरकारी अधिवक्ता प्रभात कुमार, सोनी कुमारी सिंह, अधिवक्ता कुमारी आशिकी, उमाकांत पांडे, अमरिंदर पांडे, आलोक स्वामी, मनोज कुमार राय, गोपाल जी पांडे, जमूरात शर्मा, धर्मेंद्र कुमार सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rahul Ray

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >