hajipur news. बेटी के घर से मांगलिक कार्य में शामिल होकर लौट रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

एनएच-322 पर जंदाहा थाना क्षेत्र के सलहा चौक के समीप की घटना, मृतक की पहचान बिदुपुर के चांदपुरा सैदाबाद निवासी 54 वर्षीय राजनीति सिंह के रूप में हुई

जंदाहा/बिदुपुर . जंदाहा-हाजीपुर एनएच-322 पर जंदाहा थाना क्षेत्र के सलहा चौक के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिदुपुर के चांदपुरा सैदाबाद निवासी 54 वर्षीय राजनीति सिंह के रूप में हुई है. यह घटना शनिवार देर शाम करीब आठ बजे की बताई गयी है. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

राजनीति सिंह महनार के महमदपुर स्थित अपनी पुत्री के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे. जैसे ही वह सलहा चौक के पास पहुंचे कि एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित हाजीपुर की ओर भाग निकला. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही जंदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को जंदाहा अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.

मजदूरी कर परिवार का करते थे भरण-पोषण

राजनीति सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसे दो बेटे और चार बेटियां हैं. दो बेटियों की शादी हो चुकी है. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर ले जाया गया, परिजनों में कोहराम मच गया. उसकी मौत के बाद पत्नी इंदु देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. दोनों बेटों और बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल था. आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >