पत्नी से तकरार के बाद टूटा पति का हौसला, मासूम बच्चों को अनाथ कर फंदे से झूल गया युवक

Bihar Suicide News: वैशाली जिले के सहादरपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने एक युवक की जान ले ली. पत्नी से झगड़े के बाद अजय पासवान (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Bihar Suicide News: बिहार के वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. सहादरपुर गांव में एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान स्वर्गीय रामबचन पासवान के पुत्र अजय पासवान (25) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं.

लंबे समय से चल रहा था पत्नी से विवाद

बताया जा रहा है कि अजय का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी. इसी मानसिक तनाव में आकर अजय ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. परिवार वालों ने बताया कि वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था और उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी. उसके दो छोटे बच्चे भी हैं, जो अब अपने पिता की छाया से वंचित हो गए हैं.

कमरे में फंदे से लटका मिला अजय का शव

रविवार शाम सहादरपुर गांव से पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली कि गांव में दो पक्षों में मारपीट हो रही है. सूचना मिलते ही काजीपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां का नजारा चौंकाने वाला था. पुलिस को अजय का शव घर में एक कमरे में फंदे से लटका मिला. आनन-फानन में शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. काजीपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष अंकित कुमार के नेतृत्व में मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस पारिवारिक विवाद की गहराई से पड़ताल कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असल वजह सामने आ सके.

Also Read: पटना में घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, मां-बेटी की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >