hajipur news. कस्तूरबा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाएं

बाकरपुर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती मनायी गयी

राजापाकर. राजापाकर प्रखंड क्षेत्र की बाकरपुर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं के स्वागत गान से हुआ. कस्तूरबा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान उनके जीवन संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया. उपस्थित लोगों ने उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान कक्षा आठवीं में उत्तीर्ण छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से टिफिन, स्कूल बैग, पानी की बोतल आदि उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी. विद्यालय की वार्डन सरिता कुमारी ने छात्राओं को आगे की शिक्षा में सतत प्रगति करने और कस्तूरबा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी. प्रभारी प्रधानाध्यापक नंदकिशोर प्रसाद सिंह और शिक्षिका सुचिता कुमारी ने कस्तूरबा गांधी के त्याग और सेवा को नमन करते हुए छात्राओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार गोलू, आदेशपाल अनुपम देवी, आंगनबाड़ी सेविका अंजू श्रीवास्तव, सहायिका बबीता देवी, गुड्डू राय सहित विद्यालय की सभी छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >