hajipur news. बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शुक्रवार की शाम बच्ची अपनी चचेरी बहन के साथ घर के पास खेल रही थी, इसी दौरान युवक बच्ची को बिस्कुट खिलाने का लालच देकर मक्के के खेत की तरफ ले गया

पातेपुर. बलिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का असफल प्रयास किया. किसी तरह भाग कर घर पहुंची बच्ची की शिकायत पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छह साल की बच्ची अपनी चचेरी बहन के साथ घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान स्थानीय युवक ने बच्ची को बिस्कुट खिलाने का लालच देकर उसे मक्का के खेत के तरफ ले गया. खेत के तरफ जाने के दौरान ही युवक की हरकत से दूसरी बच्ची डर कर भागने लगी. बच्ची के चिल्लाने की आवाज से युवक ने उसे खेत में ही छोड़ कर भगा निकला. बच्ची ने घर आकर इसकी जानकारी अपनी मां को दी. जानकारी मिलने पर परिजनों ने घटना की सूचना बलिगांव थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डीके महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के मां के आवेदन के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना के महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक मिठु झा के पुत्र भरत झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >