Hajipur News : बिना परिवार के रह रहे बच्चों को चिह्नित कर बनाया जायेगा उनका आधार कार्ड

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विजय आनंद तिवारी के निर्देशानुसार विषम परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए साथी स्कीम के तहत गठित कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया.

हाजीपुर. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विजय आनंद तिवारी के निर्देशानुसार विषम परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए साथी स्कीम के तहत गठित कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित बैठक में अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रितु कुमारी ने कहा कि साथी स्कीम के तहत 26 मई से 26 जून तक सर्वे का काम किया जायेगा तथा ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जायेगा, जो बिना परिवार के हैं. वैसे बच्चों को चिह्नित कर उनका आधार कार्ड बनाया जायेगा तथा उनके लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ा जायेगा. कहा चिह्नित करने के बाद आधार कार्ड बनाने का काम 27 जून से 5 अगस्त तक कैंप लगाकर किया जायेगा. इस कार्य में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, पारा लीगल वोलिंटियर्स, सामाजिक संगठन के लोगों को लगाया जायेगा. बैठक में अपर समाहर्ता अरुण कुमार, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई विनोद कुमार ठाकुर, डीपीओ आईसीडीएस, स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला, विशेष किशोर न्याय पुलिस इकाई के सदस्य, पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, कर्मवीर कुमार श्रीवास्तव, अधिकार मित्र मुकेश कुमार, विनोद रजक, संतोष कुमार समेत कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे. बैठक में सभी ने इस विषय पर अपने-अपने सुझाव दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >