कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार युवक की मौत, पांत घायल
Copied link
हाजीपुर-जंदाहा एनएच 322 के देवा चौक के समीप शनिवार की अहले सुबह अयोध्या से समस्तीपुर जा रही एक कीर्तन मंडली की कार का एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी.
बिदुपुर.
हाजीपुर-जंदाहा एनएच 322 के देवा चौक के समीप शनिवार की अहले सुबह अयोध्या से समस्तीपुर जा रही एक कीर्तन मंडली की कार का एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये. इस घटना में मौके पर एक युवक की मौत हो गयी, जबकि अन्य पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं. स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना शनिवार की अहले सुबह करीब चार बजे की है. यूपी से समस्तीपुर जा रहे थे मंडली की टीम : यूपी से सुंदर कांड करने वाले मंडली की टीम अपनी कार से समस्तीपुर जा रही थी. इसी दौरान देवा चौक के निकट पीछे से एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे अनियंत्रित होकर कार आगे की ट्रक में ठोकर मार दी. जिससे कार के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि कार में सवार अन्य पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये. मृतक की पहचान यूपी के अकबरपुर निवासी त्रिभुवन सिंह का 45 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में की गयी. जबकि पांच अन्य साथी यूपी के देवरिया निवासी प्रेम कुमार, अकबरपुर के दुर्गेश पांडेय, साबुकपुर के मनोज पांडेय, पिंड देवरिया के दीपक कुमार मिश्र और अकबरपुर के आदित्य अग्रहरी बुरी तरह घायल हो गये. घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क मार्ग जाम हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाते ही बिदुपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. करीब एक घंटे के बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ. बिदुपुर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक की युवक की मौत हो गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सभी के परिजन को सूचना दे दी गयी है. कार में सवार अन्य पांच लोग इलाजरत हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.