सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के गोरौल रेलवे स्टेशन के पास 65 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के ही सोंधो गुलजार बाग निवासी मो इस्लाम की 65 वर्षीय पत्नी असगरी बेगम उर्फ सायरा खातून के रूप में की गयी है. बताया गया है कि मृतका बीमार चल रही थी. घर वाले इलाज भी करा रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर परिवार के लोगों के साथ कहासुनी हो गयी और मृतका करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने घर से गोरौल रेलवे स्टेशन के पास पहुंची और मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही 5027 मौर्य एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.