मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, आपत्ति के लिए कल लगेगा कैंप

प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर शुक्रवार को बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया. बूथों पर लगाए गये सूची में मतदाता अपना देख सकते हैं.

राजापाकर. प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर शुक्रवार को बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया. बूथों पर लगाए गये सूची में मतदाता अपना देख सकते हैं. किसी तरह की त्रुटि होने पर दावा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि दो अगस्त को प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं प्रखंड कार्यालय में कैंप का आयोजन किया गया है. सभी कैंपों में बीएलओ सुपरवाइजर के साथ सभी बीएलओ कैंप में उपस्थित रहेंगे एवं दस्तावेज संग्रह सहित अन्य कार्य करेंगे. जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है, उनका नाम जोड़ा जायेगा. वहीं दावा आपत्ति के लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा करना होगा. कैंप में नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए भी आवेदन लिये जायेंगे. इसके लिए प्रपत्र छह भरकर नये मतदाता आवेदन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >