बलिगांव थाना की पुलिस ने बेलादम गांव में छापेमारी कर एक करकटनुमा घर से 90 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है.
हाजीपुर.
बलिगांव थाना की पुलिस ने बेलादम गांव में छापेमारी कर एक करकटनुमा घर से 90 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने मौके से दो लग्जरी कार को भी जब्त किया है. पुलिस के मौके पर पहुंचते ही धंधेबाज फरार हो गया. पुलिस ने यह कार्रवाई मद्य निषेध इकाई पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की है. पुलिस इस मामले में गृहस्वामी समेत दो नामजद तथा तीन चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बलिगांव थानाध्यक्ष राम निवास कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात मद्य निषेध इकाई पटना से सूचना मिली थी कि बेलादम गांव निवासी मो निसार उर्फ सितारे अपने घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपा कर रखा है. जहां से कार की मदद से सप्लाई देने जाने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर दी. इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गया. पुलिस ने घर की तलाशी ली तो बगल में बने एक करकटनुमा घर से पुलिस ने कुल 810 लीटर विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब बरामद किया. पुलिस ने मौके से शराब की कार्टन लदे दो लग्जरी कार को भी जब्त कर थाने ले आई है. पुलिस इस मामले में मो सफी, उसका भाई मो एहतेशाम एवं चार अन्य के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आराेपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.