hajipur news. संवाद कार्यक्रम में सात हजार से अधिक महिलाएं हुईं शामिल

महिला संवाद में दी जा रही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी, लिया जा रहा फीडबैक

हाजीपुर. जिले के विभिन्न प्रखंडों में 42 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 7 हजार से अधिक महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई. महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल है. इसके माध्यम से महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है, इससे आगे चलकर सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ ले पाएगी. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से फीडबैक लेकर संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है. इसके साथ ही उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है. आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अब तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी अपना अनुभव साझा कर रही है. किस योजना से कैसे उनके जीवन में परिवर्तन आया है. इसके अलावा महिलाओं की अकांक्षाएं भी संकलित हो रही है. वैशाली प्रखंड के वार्ड नंबर 7 में सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 7 में सोलर लाइट, वार्ड नंबर 14 में पानी की निकासी हेतु नाला निर्माण, चकहलदाद सरकारी पोखरा से दाउदनगर बाजार तक सड़क मरम्मत की मांग की गयी है. वैशाली प्रखंड में छाया जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी विभा रानी शामिल होकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया एवं महिलाओं से संबंधित सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी. चेहराकलां में आशा जीविका महिला ग्राम संगठन में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशि कुमारी शामिल हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >