Hajipur News : जिले के 35 चेक पोस्टों की मदद से 24 घंटे की जा रही निगरानी

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर वैशाली जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से एसएसटी चेक पोस्ट एवं मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट बनाये गये हैं.

हाजीपुर. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर वैशाली जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से एसएसटी चेक पोस्ट एवं मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट बनाये गये हैं. डीएम एवं एसपी द्वारा संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 24 एसएसटी चेक पोस्ट एवं 11 मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट पर तैनात दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से बात की. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने निष्पक्ष चुनाव कार्य को सम्पन्न कराने के लिए सघन रूप से चेकिंग अभियान चलाने का निदेश दिया. साथ ही इस बात के भी निर्देश दिये गये कि चेकिंग के क्रम में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाये. डीएम वर्षा सिंह एवं एसपी ललित मोहन शर्मा ने पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्य में केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीएपीएफ), स्टेटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी), फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी ) तथा बहु-एजेंसी जांच चौकियों की टीम को संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की तलाशी एवं आवश्यकतानुसार जब्ती की करवाई को लेकर व्यापक दिशा निर्देश दिया. मालूम हो कि जिले में कुल 35 चेकपोस्ट बनाये गये हैं, जहां वाहनों की सघन जांच की जा रही है. इन सभी चेकपोस्टों पर महिला गार्डों की भी तैनाती की गई है, ताकि जांच के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जा सके. महिला सुरक्षा बल की उपस्थिति से जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और संवेदनशील बनाया गया है. डीएम के द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को यह भी निर्देश दिये गये कि डयूटी के क्रम में चेक पोस्ट से अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि जिले के 08 विधान सभा क्षेत्रों में प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में तीन-तीन एसएसटी चेक पोस्ट का गठन किया गया है तथा आठ आठ घंटे के हिसाब से प्रत्येक चेक पोस्ट पर तीन टीमें 24 घंटे कार्यरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >