गोपालगंज में मछली पकड़ने गए युवक की नहर में डूबने से मौत, कुचायकोट में पसरा मातम

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में एक युवक की नहर में डूबने से दुखद मौत हो गई. मछली पकड़ने गए युवक का शव मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है.

गोपालगंज: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बंजरिया गांव निवासी स्वर्गीय भिखारी महतो के पुत्र भूटेली महतो के रूप में हुई है. घटना बगहुच नहर की बताई जा रही है, जहां युवक मछली पकड़ने गया था.

परिजनों के अनुसार, भूटेली महतो मंगलवार की शाम मछली मारने के लिए घर से नहर की ओर निकले थे. देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

बुधवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव तैरता हुआ देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला.

शव की पहचान भूटेली महतो के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर में पानी का बहाव तेज था, जिससे डूबने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish Raj

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >