गोपालगंज में 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मची अफरा-तफरी; अंधेरे में पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जादोपुर के मशानथाना गांव में एक युवक के 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

Youth Climbs Mobile Tower: (मनीष राज) जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मशानथाना गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक युवक करीब 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. युवक को इतनी ऊंचाई पर देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

टावर पर युवक का वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि मोबाइल टावर पर चढ़े युवक का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो में युवक काफी ऊंचाई पर टावर पर खड़ा दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गयी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जादोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया. पुलिसकर्मी लगातार युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे आने के लिए कह रहे हैं.

हालांकि अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस पूरी सावधानी के साथ युवक को नीचे उतारने की कोशिश में जुटी हुई है.

टावर पर क्यों चढ़ा, कारण स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी बताया जा रहा है. हालांकि वह करीब 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर आखिर क्यों चढ़ा, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है.

फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान युवक को सुरक्षित नीचे उतारने पर है. रेस्क्यू अभियान जारी है.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >