gopalganj news. प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, पत्नी व भांजा गिरफ्तार

गोपालपुर थाना क्षेत्र के तारानरहवां बाजार में बुधवार की रात युवक पर धारदार हथियार से हुआ था हमला, गोरखपुर ले जाने के क्रम में हुई थी मौत

गोपालगंज . गोपालपुर थाना क्षेत्र के तारानरहवां बाजार में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मृतक की पत्नी और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में मृतक शंभु राम की पत्नी सरिता देवी और भांजा यूपी के कुशीनगर जिला के रामकेला थाना क्षेत्र के चन्द्रपुर गांव का निवासी संजय कुमार शामिल हैं. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद गहन पूछताछ की. इसके बाद से न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया. पुलिस ने मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बता रही है. घटना में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिय छापेमारी कर रही है. बता दें कि गोपालपुर थाने के राजापुर भगत टोला निवासी सुदामा राम का पुत्र शंभुराम पर बुधवार की देर रात गोपालपुर थाने के तारा नरहवा बाजार के समीप कुछ अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. अगले दिन परिजनों ने युवक को गंभीर हालत जख्मी पाया. इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गोरखपुर के लिये रेफर कर दिया गया. गोरखपुर ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई थी. मृतक के परिजन प्रभु राम के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >