gopalganj news : थावे में उपरछंटा गांव में महिला हत्याकांड का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

gopalganj news : मृतका के पुत्र ने जमीन विवाद में हत्या की दर्ज करायी थी प्राथमिकी

gopalganj news : थावे. स्थानीय थाने के उपरछंटा गांव में सोना देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया. मंगलवार को सिंहासनी मंदिर परिसर में पत्रकारों को एसपी विनय तिवारी ने बताया कि तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर ऊपरछंटा गांव के चुनीलाल महतो के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. अभियुक्त के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया. एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे. मृतक महिला के पुत्र रवींद्र महतो ने बताया कि 19 जनवरी को उनकी मां शौच के लिए घर से बाहर गयी थीं. पहले से चले आ रहे जमीन विवाद के कारण उन्हें धारदार हथियार से गला रेतकर खेत में हत्या कर दी गयी. रवींद्र महतो ने इस मामले में विक्रमा महतो, चुनीलाल महतो और जितेंद्र महतो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >