टीवी–मोबाइल छोड़ेंगे, अब किताबों से नाता जोड़ेंगे, गांवों में गूंजा ‘पढ़ते रहो’ का संकल्प

गोपालगंज. सदर प्रखंड में शिक्षा को जन-जागरण का स्वरूप देने वाला ‘पढ़ते रहो’ अभियान अब तेजी से धरातल पर उतरने लगा है.

गोपालगंज. सदर प्रखंड में शिक्षा को जन-जागरण का स्वरूप देने वाला ‘पढ़ते रहो’ अभियान अब तेजी से धरातल पर उतरने लगा है. इसी क्रम में मंगलवार की शाम सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बगहां की ओर से अभियान के तहत शिक्षा जागरूकता रैली निकाली गयी. हाथों में कैंडल लिये बच्चे और शिक्षक “पढ़ते रहो… पढ़ते रहो” के नारों के साथ विद्यालय के पोषक क्षेत्र में निकले. रैली के दौरान साउंड बॉक्स से प्रेरक संदेश और गीतों के माध्यम से लोगों को शाम के समय बच्चों की नियमित पढ़ाई के लिए जागरूक किया गया. रैली जैसे ही गांव में पहुंची, युवा, अधेड़, बुजुर्गों के साथ-साथ घरों से महिलाएं और नवविवाहिताएं भी बाहर निकल आयीं. पंचायत प्रतिनिधि, महिलाएं और युवक स्वतः रैली के साथ जुड़ गये और अभियान की सराहना करते हुए शिक्षकों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया. रैली का मुख्य संदेश था कि बच्चे शाम में मोबाइल और टीवी से दूरी बनाकर कम से कम एक से दो घंटे पढ़ाई को अपनी आदत बनाएं. रैली का असर अगले ही दिन देखने को मिला, जब विद्यालय खुलने पर लंबे समय बाद बच्चों की रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज की गयी. रैली में प्रधान शिक्षक उपेंद्र शर्मा, विनय कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार, उपमुखिया विशुनपुर पूर्वी रमाशंकर राम, सरोज देवी, कृपा शर्मा, आशा देवी, सीमा देवी, सुदामी देवी सहित सैकड़ों बच्चे व ग्रामीण शामिल रहे. उधर, इस पंचायत में सिहोरवां में शिक्षक धनलाल प्रसाद उर्फ निराला जी, राजवाही में करण कुमार समेत अन्य शिक्षक व युवा अभियान को गति देने में जुटे हैं. उल्लेखनीय है कि ‘पढ़ते रहो’ अभियान भारतीय लोक परंपरा की “जागते रहो” से प्रेरित है, जिसके प्रवर्तक सदर प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पुरैना के विशिष्ट शिक्षक अतुल परिमल हैं. तत्कालीन बीइओ दिनेश कुमार सिंह की पहल और डीइओ योगेश कुमार के निर्देश पर इसे गोपालगंज सदर प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >