हथुआ में मतदान की प्रक्रिया से जागरूक हो रहे मतदाता

गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) एवं वीवीपैट से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए गोपालगंज जिले में दो इवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किये गये हैं.

गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) एवं वीवीपैट से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए गोपालगंज जिले में दो इवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किये गये हैं. ये केंद्र जिला मुख्यालय अवस्थित सदर अनुमंडल एवं हथुआ अनुमंडल कार्यालयों में संचालित हो रहे हैं. इन केंद्रों पर बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट मशीन उपलब्ध करायी गयी हैं, साथ ही प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो मतदाताओं को सरल एवं स्थानीय भाषा में इन मशीनों के संचालन की प्रक्रिया समझा रहे हैं. चुनाव आयोग के निर्देश पर स्थापित इन केंद्रों पर मतदाताओं को मॉक वोट डालने का अवसर भी दिया जा रहा है, जिससे वे व्यावहारिक रूप से मतदान की प्रक्रिया को समझ सकें. इससे मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और इवीएम व वीवीपैट से जुड़ीं भ्रांतियां एवं शंकाएं दूर हो रही हैं. मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है. इवीएम प्रदर्शन केंद्र 15 जुलाई 2025 से सक्रिय हैं और ये विधानसभा चुनाव की घोषणा/प्रेस नोट जारी होने तक कार्यरत रहेंगे. बड़ी संख्या में नागरिक इन केंद्रों पर जाकर मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर चुके हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि यह व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर की गयी है. इन केंद्रों पर कोई भी आम नागरिक मॉक पोल कर निर्वाचन की प्रक्रिया और इवीएम की कार्यप्रणाली से अवगत हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Sanjay Kumar Abhay is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >