थावे के होमगार्ड मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन कल

थावे. स्थानीय प्रखंड के होमगार्ड मैदान में आगामी एक फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है.

थावे. स्थानीय प्रखंड के होमगार्ड मैदान में आगामी एक फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस सम्मेलन में हिंदू समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गयी है. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है. आयोजकों ने बताया कि प्रखंड स्तर के हिंदू समाज के सभी लोगों को दिन के 11 बजे होमगार्ड मैदान में एकत्र होने का आह्वान किया गया है. सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू जागरण की दिशा में नयी ऊर्जा और चेतना का संचार करना है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों के अनुसार यह विराट हिंदू सम्मेलन सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है. आयोजन के माध्यम से समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया जायेगा. आयोजकों ने लोगों से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >