Gopalganj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में शाहू जैन उच्च विद्यालय, मीरगंज के परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों का अभिनंदन किया गया और उनके त्याग, साहस तथा राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया.
पूर्व सैनिकों के योगदान को किया नमन
समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के उप मुख्य सचेतक जनक राम रहे. उन्होंने पूर्व सैनिकों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए पूर्व सैनिकों की सेवा और समर्पण प्रेरणादायी है.
वक्ताओं ने कहा कि सैनिक अपने सेवाकाल में देश की सुरक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदारी निभाते हैं. सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव और राष्ट्र के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहता है.
भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक आलोक कुमार सिंह, अरविंद महतो, विकास कुमार सिंह, मीरगंज नगर अध्यक्ष ज्योति भूषण, पवन कुमार गुप्ता, अभिषेक सोनी, प्रफुल्ल सर और मृत्युंजय पुरी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.
समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों के त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गयी. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की सुरक्षा और अखंडता में उनके योगदान को याद करते हुए सम्मान प्रकट किया.
