गोपालगंज: ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, 12 घंटे बाधित रही लछवार फीडर की बिजली

गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर ट्रक की टक्कर से बिजली का लोहे का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद लछवार फीडर की बिजली करीब 12 घंटे बाधित रही. देर शाम नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल की गई.

Gopalganj News: गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर रविवार की सुबह करीब चार बजे मीरगंज बाईपास रोड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के लोहे के पोल से टकरा गया. हादसे में पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

स्थानीय लोगों के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और सीधे बिजली के पोल से जा टकराया. हादसे के बाद चालक ट्रक से कूदकर मौके से फरार हो गया.

12 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति

घटना की सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर लछवार फीडर की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई. मीरगंज पावर हाउस से संचालित 11 हजार वोल्ट के लछवार फीडर की बिजली रविवार सुबह चार बजे से लेकर शाम चार बजे तक करीब 12 घंटे बाधित रही.

इस कारण लछवार, नारायणपुर, फुलुगनी, लोहरपट्टी, प्यारेपुर समेत सीवान जिले के कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही. उमस भरी गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

नया पोल लगाकर बहाल की गई बिजली

हादसे के बाद बिजली विभाग के कर्मी क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नया लोहे का पोल लगाने के कार्य में जुट गए. कनीय विद्युत अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि नया बिजली पोल स्थापित करने के बाद देर शाम तक लछवार फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >