सासामुसा. यह तस्वीर कुचायकोट प्रखंड के विनोद मटिहनियां गांव वार्ड संख्या 8 की है, जहां ट्रांसफार्मर के चारों ओर झाड़ियां फैल गयी हैं. इससे जानलेवा हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई लोग बिजली के झटके से घायल हो चुके हैं. बावजूद इसके, बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी न तो झाड़ियों की सफाई हुई, न ही लटके तारों को ठीक किया गया. लोगों में विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ट्रांसफाॅर्मर के आसपास की झाड़ियों को नहीं हटाया गया और तारों की मरम्मत नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
