स्वच्छता पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

गोपालगंज. जिला परिषद के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ.

गोपालगंज. जिला परिषद के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसका उद्घाटन डीडीसी गौरव कुमार एवं निदेशक डीआरडीए राकेश चौबे ने दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया. इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक, डीसी, सीबी व आइइसी, डीसी स्लम सहित जिले के तीन प्रमुख प्रखंडों गोपालगंज सदर, मांझा और कुचायकोट के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक और संबंधित प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान, सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को डोर-टू-डोर कचरा उठाव करने और स्वच्छता शुल्क संग्रहित कर उसे ग्राम पंचायत के संबंधित खाते में जमा करने के सख्त निर्देश दिये गये. इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले स्वच्छता पर्यवेक्षकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश दिये गये. इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में दक्षता बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को सुनिश्चित करना है. स्वच्छता पर्यवेक्षकों को उनके कार्यों के प्रति पूरी जिम्मेदारी और संकल्प के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >