मतदान के लिए चाहिए तीन हजार गाड़ियां, परिवहन विभाग ने 2850 वाहन मालिकों को भेजा नोटिस

गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. चुनाव आयोग की ओर से मतदान कार्य में तीन हजार से अधिक वाहनों की आवश्यकता बतायी गयी है.

गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. चुनाव आयोग की ओर से मतदान कार्य में तीन हजार से अधिक वाहनों की आवश्यकता बतायी गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से परिवहन विभाग के जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम् को वाहनों की व्यवस्था कराने के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. डीटीओ शशि शेखरम् ने बताया कि जिले में छह नवंबर को मतदान होना है. इसके लिए कुल 2373 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इन मतदान केंद्रों तक चुनाव सामग्री पहुंचाने और कर्मियों के आवागमन के लिए लगभग 1650 वाहनों की जरूरत पड़ेगी. इसमें मैजिक, पिकअप, मिनी ट्रक और बस जैसी छोटी-बड़ी गाड़ियां शामिल होंगी. वहीं, 300 बस, बोलेरो और स्कॉर्पियो मालिकों को वाहन उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है. डीटीओ ने बताया कि मतदान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और बलों की आवाजाही के लिए करीब 400 वाहनों की व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा चुनावी ड्यूटी में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों की 98 कंपनियों के लिए अलग से 200 बसें, 200 ट्रक, 100 पिकअप और 100 स्कॉर्पियो की आवश्यकता होगी. जिला पुलिस बल के लिए भी लगभग 200 वाहनों की जरूरत बतायी गयी है. डीटीओ ने कहा कि वाहन मालिकों से अपील की गयी है कि वे समय पर वाहन उपलब्ध कराएं, ताकि चुनावी प्रक्रिया में कोई बाधा न उत्पन्न हो. प्रशासन ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध कराने में सहयोग करें. चुनाव के दौरान परिवहन व्यवस्था को लेकर जिले में कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है. यह कंट्रोल रूम वाहनों की आवाजाही और उनकी निगरानी पर लगातार नजर रखेगा. अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त वाहन उपलब्ध होने से मतदान कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सकेगा. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम ने कहा कि चुनाव में मतदान के लिए 2850 वाहनों की जरूरत है. नोटिस निर्गत किया गया है और थानों के जरिये वाहन मालिकों को तामिला कराया जा रहा है. गोपालगंज में वाहनों की समस्याएं नहीं होंगी, ऐसी संभावना है.

कितनी गाड़ियों की जरूरत

2373 मतदान केंद्रों की संख्या

1650 मैजिक/पिकअप/बस

300 बस, बाेलेरो व स्कॉर्पियो

400 वाहन थाना बल के लिए

200 बस सीएपीएफ के लिए

200 ट्रक सीएपीएफ के लिए

100 पिकअप वाहन सीएपीएफ

100 स्कॉर्पियो सीएपीएफ को

200 वाहन जिला पुलिस बल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >