दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में तीन घायल, एक की हालत नाजुक

Gopalganj News : गोपालगंज के जगतौली ओपी में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. एक छात्र की साइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई. घायलों में एक की हालत गंभीर है.

Gopalganj News : थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत भोपतपुरा–सिसई मार्ग पर सोमवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. हादसे में एक छात्र की साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

हारून अंसारी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

घायलों में मुसहरी निवासी हारून अंसारी की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं सिसई निवासी अफजल अंसारी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी घायल हुए हैं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हारून अंसारी को रेफरल अस्पताल, भोरे भेजा. जबकि अफजल अंसारी और अज्ञात घायल ने लालाछापर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचकर इलाज कराया.

छात्र की साइकिल भी हुई क्षतिग्रस्त

हादसे के दौरान सड़क से गुजर रहे छात्र अरविंद ठाकुर की साइकिल भी दुर्घटना की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं टक्कर इतनी जोरदार थी कि हारून अंसारी की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण आमने-सामने की टक्कर हुई. सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

Also Read : राजस्व और न्यायालयीन मामलों में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, लंबित मामलों की हुई समीक्षा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suresh rai

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >