गोपालगंज : गैस कटर से एटीएम काट रहे थे चोर, लग गई आग तो भाग निकले

ठंड बढ़ते ही चोर एक्टिव हो जाते हैं. चोरों ने एक बार फिर एटीएम मशीन पर हाथ साफ़ करने की कोशिश की है. अब ताजा मामला गोपालगंज का है.

गोपालगंज में अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटने की कोशिश की है. लेकिन एटीएम काटने के दौरान उसमें आग लग गई.

एटीएम का दरवाजा टूटा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. एएसआई जयलाल राम ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने दुकानदारों और ग्रामीणों से पूछताछ कर एटीएम के संचालक और प्रबंधक को सूचित किया.

इससे पहले पटना से सटे बिहटा में चोरों ने एटीएम से पैसा निकालने की कोशिश में एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गये. मामला बिहटा अमहारा स्थित आईडीबीआई बैंक का है. बीते रात अज्ञात चोर गाड़ी से आए और चोरों ने बैंक का एटीएम तोड़कर पहले पैसे निकलने के कोशिश की.

वहीं पैसे नहीं निकली तो चोरों ने पूरा मशीन ही उखाड़कर अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि इस एटीएम में करीब साढ़े पांच लाख रुपये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >