गोपलामठ गांव में दो बंद घरों के ताले तोड़ लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने दोनों घरों के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार गोपलामठ गांव निवासी सुभाष श्रीवास्तव बच्चों की पढ़ाई के कारण अपने परिवार के साथ गोपालगंज शहर में किराये पर रहते हैं. घर लंबे समय से बंद रहने का फायदा उठाकर चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ा और बर्तन व कपड़ों की चोरी कर ली. रविवार की सुबह ग्रामीणों से मोबाइल पर सूचना मिलने के बाद जब सुभाष श्रीवास्तव गांव पहुंचे, तो चोरी का पता चला. उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर के अलावा बगल के पट्टीदार दिलीप कुमार श्रीवास्तव के घर को भी निशाना बनाया. दिलीप कुमार श्रीवास्तव वर्तमान में गिरिडीह में रहते हैं. उनके घर से चोरों ने 10 पीस चांदी के सिक्के, पांच थान पायल, सोने की कान की बाली व झुमका (दो थान), चांदी की मछली एक पीस, पान पांच पीस, सुपाड़ी दस पीस, पीतल के बर्तन सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया. चोरी की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >