महावीरी झंडा में ऑर्केस्ट्रा और डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित, प्रशासन ने की आमजन से अपील

गोपालगंज. महावीरी झंडा पर्व के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किये हैं.

गोपालगंज. महावीरी झंडा पर्व के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किये हैं. जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे महावीरी झंडा जुलूस में किसी भी प्रकार के डीजे या आर्केस्ट्रा का प्रयोग न करें, क्योंकि यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है. प्रशासन ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, पडरौना, देवरिया एवं बिहार के सिवान, बेतिया जैसे आसपास के जिलों से आने वाले डीजे व ऑर्केस्ट्रा संचालकों को चेतावनी दी है कि वे अपने उपकरण महावीरी झंडा कार्यक्रमों के लिए न दें. ऐसा करना कानून का उल्लंघन माना जायेगा. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर किसी भी जुलूस में डीजे या ऑर्केस्ट्रा का उपयोग किया गया, तो संबंधित व्यक्ति या संचालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन ने सभी लोगों से शांति, सौहार्द और परंपराओं का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >