दहीभाता बाजार में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने 11 के विरुद्ध करायी प्राथमिकी

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के दहीभाता बाजार में गुरुवार हुई मारपीट मामले में दूसरी तरफ से थाना क्षेत्र के दहीभाता तकिया टोला निवासी घायल आसिफ अली के करीबी रोजाद्दीन मियां ने भी प्राथमिकी दर्ज करायी.

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के दहीभाता बाजार में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में एक तरफ दहीभाता निवासी राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक यादव द्वारा चार नामजद और चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला करने की प्राथमिक थाने में करायी गयी थी. वहीं दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के दहीभाता तकिया टोला निवासी घायल आसिफ अली के करीबी रोजाद्दीन मियां ने भी प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने आरोप लगाया है कि आसिफ अली अपने दोस्तों के साथ दहीभाता बाजार में खरीदारी करने के लिए गये हुए थे. इसी दौरान आरोपितों ने उन्हें मारपीट कर 10 हजार नकद, तीन मोबाइल व सोने की चेन छीन ली. इसके बाद मामले में रोजाद्दीन मियां के आवेदन पर थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव निवासी सनी देओल यादव, अशोक यादव, संतोष यादव, मुन्ना यादव, अभ्यास यादव, आलोक यादव, जितेश यादव सहित 11 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके पूर्व मामले में घायल राजद नेता अशोक यादव के आवेदन पर थाना क्षेत्र के दहीभाता तकिया टोला के आसिफ अली, वारिस अली, हुसैन अली, आबिद सैफी ,आजम अली और चार पांच ज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गयी थी. पुलिस ने पुलिस कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था. पुलिस दोनों पक्षों का आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कर जांच-पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >