सड़क दुर्घटना में घायल युवक की स्थिति नाजुक, प्राथमिकी दर्ज

विजयीपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के मुसेहरी धोबवल मुख्य पथ पर ओम गुरुकुल विद्यालय के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हालत चौथे दिन भी नाजुक बनी हुई है.

विजयीपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के मुसेहरी धोबवल मुख्य पथ पर ओम गुरुकुल विद्यालय के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हालत चौथे दिन भी नाजुक बनी हुई है. घायल युवक की पहचान तरकुलही गांव निवासी अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है. घटना 22 जून की है, जब अभिषेक अपनी बाइक से मुसेहरी बाजार जा रहा था. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने तुरंत उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया. फिलहाल वह आइसीयू में कोमा की स्थिति में है और जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है. इस मामले को लेकर अभिषेक के चचेरे भाई राजवीर शर्मा ने विजयीपुर थाने में गंगाछापर गांव निवासी शिव राय के पुत्र अभय राय के खिलाफ तेज गति से बाइक चलाकर टक्कर मारने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >