गोपालगंज के थावे में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चेहल्लुम, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे दंडाधिकारी व पुलिस बल

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में चेहल्लुम का पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो गया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न गांवों से ताजिया और मातमी जुलूस निकाले गए।

गोपालगंज: थावे थाना क्षेत्र के कविलासपुर सहित आसपास के गांवों में मंगलवार को चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए थानाध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों तथा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पूरे जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

कई गांवों से निकले ताजिया और मातमी जुलूस

चेहल्लुम के अवसर पर इंद्ररवा, अमेठी, केशवपुर, मीरअलीपुर और कविलासपुर गांवों से पारंपरिक तरीके से ताजिया एवं मातमी जुलूस निकाले गए. सभी जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए केशवपुर बाजार पहुंचे, जहां विभिन्न गांवों से आए जुलूसों का पारंपरिक रूप से मिलान कराया गया.

संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन की रही विशेष नजर

जुलूस के दौरान पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त करते रहे. संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और पूरे मार्ग की निगरानी की गई. प्रशासन ने जुलूस में शामिल लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जुलूस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी गई, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >