गोपालगंज में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अलग-अलग स्तर पर मिला नया बेल्ट; मेहनत का मिला फल

गोपालगंज में आयोजित ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। सफल खिलाड़ियों को बेल्ट देकर सम्मानित किया गया।

Gopalganj News : गोपालगंज जिला ताइक्वांडो संघ की देखरेख में चैंपियंस स्पोर्ट्स अकादमी, गोपालगंज में ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट स्तरों के लिए अपनी प्रतिभा, फिटनेस और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. सफल खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग स्तर के बेल्ट प्रदान किये गये.

19 खिलाड़ियों ने सफेद से पीला बेल्ट हासिल किया

प्रतियोगिता में संस्कार सिंह, अक्विब अली, आराध्या श्रीवास्तव, शिवम कुमार, अविघ्न प्रताप सिंह, जोया अली, दिव्या कुमारी, अंशिका गुप्ता, श्यामाकांत मिश्रा, आयन, राफिया रौनक, हर्षित कुमार, कार्तिक बर्नवाल, यश राज कुमार ठाकुर, अंशु कुमार सिंह, आर्यन कुमार सिंह, अफरान अंजर, अक्षत नमन और अपराजिता वेद को सफेद से पीला बेल्ट प्रदान किया गया.

13 खिलाड़ियों को मिला पीले से हरे बेल्ट का प्रमोशन

सौम्या सिंह, अदिति सिंह, संस्कृति सिंह, अनन्या सोनी, याक्षित कुमार, सत्यम कुमार, सन्वी सिंह, प्रीति कुमारी, अनुष्का कुमारी, अनुज कुमार शर्मा, सन्वी राय, आशुतोष कुमार और मोनिका कुमारी को पीले से हरे बेल्ट के लिए सफल घोषित किया गया.

नीले और लाल बेल्ट स्तर पर भी खिलाड़ियों ने मारी बाजी

पालक यादव और आराध्य चौधरी को नीले से प्रथम नीला बेल्ट प्रदान किया गया. वहीं रितिका कुमारी, निखिल सोनी, शौर्य वर्मा, आराध्या वर्मा, आयुष कुमार, जय कुमार और इशिका कुमारी को लाल से प्रथम लाल बेल्ट प्रदान किया गया.

अभिभावकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का उत्साहवर्धन किया और सफल होने पर उन्हें बधाई दी. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न तकनीकी कौशल और ताइक्वांडो की बारीकियों का प्रदर्शन किया.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को मिलती है मदद

जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव कमल कुमार पटेल ने कहा कि ताइक्वांडो खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद भारतीय ताइक्वांडो महासंघ (TFI) और खेल मंत्रालय के सहयोग से विभिन्न स्तरों पर सहायता मिलती है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के प्रति लगातार मेहनत करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की.

तकनीकी अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के रूप में विनीत कुमार शर्मा और दिलीप कुमार ने जिम्मेदारी संभाली. जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रेम सागर यादव, कोषाध्यक्ष विद्यासागर प्रसाद, उपाध्यक्ष सोहेल अहमद और कोच विनीत कुमार शर्मा ने सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >