गन्ने की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, आधुनिक तकनीक अपनाने की दी सलाह

सिधवलिया. प्रखंड के हिम्मतपुर गांव में भारत शुगर मिल्स सिधवलिया की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया.

सिधवलिया. प्रखंड के हिम्मतपुर गांव में भारत शुगर मिल्स सिधवलिया की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को गन्ने की उन्नत खेती, आधुनिक तकनीक और मिल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देनी थी. कार्यक्रम में मिल के कार्यपालक अध्यक्ष विकास चंद्र त्यागी ने गन्ना किसानों को मिल से उपलब्ध गन्ना बीज, अनुदानित दर पर बोरिंग पाइप, मोटर समेत अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया. कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने किसानों को गन्ने की खेती के लिए प्रेरित करते हुए फसल सुरक्षा, गहरी जुताई, ट्रेंच विधि से बोआई, मशीनीकरण, सुरक्षित बीज उपयोग और खूंटी प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीकों को अपनाकर किसान लागत घटा सकते हैं और उत्पादन बढ़ा सकते हैं. वरीय ईख प्रबंधक पुनीत चौहान ने गन्ना की खेती में लागत से दुगनी कमाई कैसे संभव है, इस पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया. स्थानीय पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह ने भी किसानों से गन्ने की फसल अपनाकर आय बढ़ाने की अपील की. इसके बाद अधिकारियों द्वारा खेत में डिस्प्ले चलाकर जुताई का डेमो प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय गन्ना विकास अधिकारी पंकज सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने गन्ना खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >