गोपालगंज: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों ने रखे अपने मुद्दे, हेमंत ओगले बोले- कक्षा में बैठा छात्र तय करता है देश का भविष्य

गोपालगंज में 'छात्रों की गूंज' छात्र संवाद कार्यक्रम ने युवाओं को मंच दिया. शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों पर गहन चर्चा हुई. मुख्य अतिथि ने छात्रों को देश के भविष्य के रूप में संबोधित किया.

गोपालगंज: जिले में बुधवार को ‘छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने की.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्र हितों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे.

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर जरूरी : हेमंत ओगले

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के विधायक हेमंत ओगले ने कहा कि देश का भविष्य कक्षा में बैठा छात्र तय करता है.

उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और सम्मानजनक रोजगार मिलेगा, तो भारत विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बन सकता है.

उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

छात्र शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : सुशील पासी

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी सुशील पासी ने कहा कि छात्र शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है.

उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और समान अवसर हर छात्र का अधिकार है. संगठन छात्रों के हर जायज मुद्दे पर उनके साथ खड़ा रहेगा.

उन्होंने कहा कि उद्देश्य युवाओं को केवल राजनीति से जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नेतृत्व के रूप में तैयार करना है.

छात्रों की आवाज को नीति निर्माण तक पहुंचाने का माध्यम

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना संगठन की प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज को नीति निर्माण तक पहुंचाने का एक मजबूत माध्यम है.

बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

इस अवसर पर राहुल कुमार, सतार अली, सर्वर अली, धर्मेंद्र यादव, अनूप, जमशेद आलम, शैलेंद्र मिश्रा, रियाजुद्दीन अंसारी, अमरजीत, मनीश, हरिनारायण कुशवाहा, आकाश यादव, पप्पू यादव, पवन यादव, श्रीराम यादव, अतीक अहमद, आदिल, मो. शैफ, समीर आलम, तौफीक आलम, मो. अरफाक, शीला जायसवाल, अनीता तिवारी, मुकेश यादव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay Kumar Abhay

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >