वेंडर्स दिवस पर शहर में फुटपाथ दुकानदारों ने दिया धरना, मांगों को लेकर भरा हुंकार

गोपालगंज. वेंडर्स दिवस के अवसर पर शहर के फुटपाथ दुकानदारों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट गेट पर एक दिवसीय धरना दिया.

गोपालगंज. वेंडर्स दिवस के अवसर पर शहर के फुटपाथ दुकानदारों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट गेट पर एक दिवसीय धरना दिया. धरना पूर्व पार्षद सह गोपालगंज शहरस्तरीय फुटपाथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष ताहिर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया. धरने में संघ के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सचिव बबीता देवी, अधिवक्ता सचिन सिंह, भोला प्रसाद, अरुण कुमार सहित दर्जनों फुटपाथी दुकानदार शामिल हुए. धरने को संबोधित करते हुए ताहिर हुसैन ने कहा कि वेंडर्स दिवस उन मेहनती हाथों के सम्मान का दिन है, जो हर दिन आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाते हैं. स्ट्रीट वेंडर्स न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि शहरों की पहचान और जीवंतता भी हैं. उन्होंने कहा कि पथ विक्रेता (संरक्षण एवं पथ विक्रय) अधिनियम 2014 को पूर्ण रूप से लागू किया जाना चाहिए.

धरने में नारे के माध्यम भी रखीं अपनी बातें

उनका स्पष्ट कहना था कि पहले स्थायी रूप से बसाओ, फिर हटाओ. उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स अतिक्रमणकारी नहीं, बल्कि स्व-रोजगार करने वाले श्रमिक हैं. उन्हें भी सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है. संरक्षण करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने नारा देते हुए कहा हमें भीख नहीं, अधिकार चाहिए. हमें भी स्थायी जगह चाहिए. अतिक्रमण के नाम पर जुल्म बंद हो, हमें भी शहर के विकास में भागीदारी चाहिए. वेंडिंग जोन आज तक केवल सपना बना हुआ है. वेंडिंग जोन निर्माण के लिए नगर एवं आवास विभाग, बिहार से कई बार राशि आयी, लेकिन उसका सदुपयोग नहीं हो सका और पैसा वापस चला गया. तत्कालीन डीएम राहुल कुमार और डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में पोस्ट ऑफिस चौक से थाना चौक सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर वेंडिंग स्थल चिह्नित करने की सहमति बनी थी. उसी आधार पर दुकानदारों को वेंडिंग कार्ड और प्रधानमंत्री स्व-रोजगार योजना के तहत ऋण मिला. इसके बावजूद बिना वेंडिंग जोन बनाये सैकड़ों दुकानदारों को बेदखल कर दिया गया, जिससे उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है. धरने के माध्यम से दुकानदारों ने जिलाधिकारी से इस मामले में संज्ञान लेकर न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >